
Russia Ukraine War: खारकीव को 'खाक' कर रहा रूस, तबाह किये करीब 2 हजार घर
AajTak
पूर्वी यूक्रेन में जंग तेज हो गई है. रूसी सेना खारकीव शहर को निशाना बनाकर लगातार गोलाबारी कर रही है. सिटी सेंटर, प्राइमरी सेकंड्री स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच करीब दो महीने पहले शुरू हुई जंग खतरनाक मोड़ लेती नजर आ रही है. पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना काफी आक्रामक होती नजर आ रही है. मारियूपोल जैसा शहर करीब-करीब तबाह हो चुका है तो वहीं अब रूसी सेना के निशाने पर खारकीव है. खारकीव में रूसी सेना लगातार गोलाबारी कर रही है.
रूसी सेना ने एक दिन में ही करीब 40 भवनों को निशाना बनाया है. खारकीव में भारी गोलाबारी जारी है. रूसी हमले में खारकीव में करीब 18 लोगों की मौत हुई है जबकि सौ से अधिक आम नागरिक घायल हुए हैं. शहर के सिटी सेंटर, प्राइमरी और सेकंड्री स्कूल और सिविल वॉलंटियर सेंटर्स को भी रूसी सेना ने निशाना बनाया है.
रूस सेना की ओर से की गई गोलाबारी में सोमवार को एक 14 साल के किशोर की मौत हो गई. बताया जाता है कि रूसी हमले की तेज रफ्तार के बीच शहर में फायर स्टेशनों को मिलने वाली फोन कॉल्स में भी इजाफा हुआ है. फायर स्टेशनों को हर रोज करीब 60 से सौ फोन कॉल्स मिल रही है. यूक्रेन के प्रमुख शहरों की सूची में शामिल खारकीव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.
यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक, खारकीव के मेयर ने दावा किया है कि रूसी हमले में 1929 आवासीय भवन ध्वस्त हो चुके हैं. गौरतलब है कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं. मारियूपोल में भी रूस और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण जंग जारी है. यूक्रेनी सेना ने मारिंका शहर पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लेने का भी दावा किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











