
Russia-Ukraine War: क्या UN की पहल से खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? समझिए
AajTak
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 26 अप्रैल को मास्को जाएंगे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात करेंगे. उनकी मुलाकात का इकलौता मकसद यही होगा कि यूक्रेन में हालात कैसे ठीक किए जा सकते हैं. गुटेरेस ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों को चिट्ठी भेजी थी और जल्द से जल्द मुलाकात की बात कही थी. हालांकि गुटेरेस के कीव से पहले मास्को जाने पर जेलेंस्की बिफर गए हैं. उनका कहना है कि 'युद्ध यूक्रेन में चल रहा है, मॉस्को की सड़कों पर लाशें नहीं बिखरी हैं, आपको पहले यूक्रेन जाना चाहिए ताकि आप लोगों को देख सकें, हमले के नतीजों को देख सकें. इस वीडियो में देखिए ये खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












