
Russia-Ukraine War: क्या है कीव को लेकर 'पुतिन की युद्धनीति'? समझें
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस के लगातार हमले के बीच यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. दोनों ही देशों के बीच लगातार जंग जारी है. बता दें कि बीते दिन रूस की एक मिसाइल से यूक्रेन के कीव में रिहायशी बिल्डिंग देखते-देखते खंडहर में बदल गई. हालांकि रूस का दावा है कि वो आम लोगों को निशाना नहीं बना रहा है. इस बीच आज भी लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया जा रहा है. इस वीडियो में देखें कि पुतिन का आगे का वॉर प्लान क्या है? क्या आज रूसी सेना कीव की चारों तरफ से घेराबंदी करेगी? देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











