
Russia-Ukraine War: क्या सुलह की ओर बढ़ा युद्ध? देखें पुतिन की शर्तों पर जेलेंस्की का रुख
AajTak
आज रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 2 हफ्ते हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जो अब तक रूस को चुनौती दे रहे थे, खुलकर रूस पर आरोप लगा रहा था, आज कुछ नर्म दिखाई दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है - देर आये दुरुस्त आये. लेकिन जेलेंस्की की देरी की वजह से पूरा यूक्रेन युद्ध में आग में लगा, कई शहर तबाह हुए, लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, लाखों लोग बेघर हुए और सैकड़ों की मौत हो गयी. दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार यूक्रेन अब खंडहर में बदल चुका है. एक अमेरिकी मीडिया को जेलेंस्की ने बताया कि वो ऐसे देश के राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता जो दूसरों से मदद मांगता है. देखें पुतिन की शर्तों पर जेलेंस्की का रुख क्या है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












