
Russia-Ukraine War: क्या यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से पर कब्जे का प्लान बना रहा पोलैंड?, रूसी खुफिया सेवा के चीफ का दावा
AajTak
रूसी हमलों का जवाब देने के लिए पोलैंड सरकार खुलकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का साथ दे रही है. इतना ही नहीं वह यूक्रेन को युद्ध में मदद करने के लिए सीमा पार से हथियार भेज रही है. उसने लगभग तीन मिलियन यूक्रेनियों को शरण दे रखी है.
रूस के विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख ने अमेरिका और पोलैंड पर यूक्रेन में प्रभाव क्षेत्र हासिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं पोलैंड ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि कीव के लोगों में अविश्वास पैदा करने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं. एसवीआर ने कहा कि अमेरिका पोलैंड के साथ एक योजना पर चर्चा कर रहा था जिसके तहत पोलैंड की शांति व्यवस्था सेना पश्चिमी यूक्रेन के ऐसे हिस्सों में प्रवेश करना था, जहां उसका रूसी सेना के साथ टकराव की आशंका बेहद कम थी. रूस कई दिनों से संकेत दे रहा है कि यूक्रेन का बंटवारा करने से जंग खत्म हो सकती है.
सेना-राजनीतिक कंट्रोल करने की हो रही कोशिश
रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन ने अप्रकाशित खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया कि अमेरिका और पोलैंड, नाटो सहयोगी, पश्चिमी यूक्रेन के हिस्से पर पोलैंड की सेना और राजनीतिक नियंत्रण स्थापित कराने की योजना पर काम कर रहे हैं.
रूसी सांसद, पुतिन के करीबी ने भी किया दावा
एक वरिष्ठ रूसी सांसद, फेडरेशन काउंसिल की विदेश मामलों की समिति के उपाध्यक्ष, सीनेटर आंद्रेई क्लिमोव ने भी दावा किया है कि पोलैंड यूक्रेन के हिस्से पर नियंत्रण करने की योजना बना रहा था. हालांकि उन्होंने दावे के लिए कोई सबूत नहीं दिया. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी ने पिछले दिनों कहा था कि यूक्रेन अपने विभाग की ओर बढ़ रहा है क्योंकि उन्होंने रूस को कमजोर करने के लिए यूएस को कीव का उपयोग करने की अनुमति दे दी है.
पीएल-यूए सहयोग को कमजोर करने की कोशिश

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











