
Russia-Ukraine War: क्या खात्मे की ओर बढ़ रही है रूस-यूक्रेन जंग? डिफेंस एक्सपर्ट की नजर से जानें
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग का अंत कौन नहीं चाहता लेकिन रूस के लगतार होते हमले और यूक्रेन का पलटवार किसी और ही तरफ इशारा करता है. इस बीच भले यूक्रेन को बाकी देशों से हथियारों की मदद मिल रही है लेकिन इसके बाद भी इन हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. यूक्रेन में जो शहर पहले लोगों से भरे थे अब वहां इमारतें खंडहर बन चुकी हैं और लोग युद्ध के डर से अब अपना घर छोड़ने को मजबूर है. इस दौरान आजतक के डिबेट शो दंगल में एक एक्सपर्ट ने बताया कि क्या होगा इस जंग का खात्मा? देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











