
Russia-Ukraine War: कीव से खारकीव तक रूस का दबदबा, यूक्रेन के नागरिकों ने भी उठाए हथियार, युद्ध के 10 बड़े अपडेट
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर सुबह से रूसी हमले जारी हैं. रूस के सैनिक बेरहमी से यूक्रेन को निशाना बना रहे हैं. कीव से लेकर खारकीव तक रूस की सेना घुसपैठ कर चुकी है. युद्ध में बेगुनाह मारे जा रहे हैं. हालांकि इसी बीच बेलारूस ने कहा है कि यूक्रेन अब बातचीत की टेबल पर आए और रूस के ऑफर को स्वीकार करे.
Russia-Ukraine war: यूक्रेन में रविवार की सुबह तबाही के साथ शुरू हुई. सूरज उगने के साथ ही साइरनों की आवाज सुनाई देने लगी. लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि धमाकों की आवाज ने दिल दहलाना शुरू कर दिया. लोग भागने लगे, जान बचाने के लिए बंकरों में छिपने लगे. लेकिन तभी आसमान में गूंजती लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट ने चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दीं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











