
Russia-Ukraine War: कीव में हलचल तेज, बड़े रूसी हमले की है आशंका?
AajTak
यूक्रेन के शहर के शहर तबाह हैं, चारों ओर बर्बादी का मंजर है और कहा जा रहा है कि अब रूस की नजर कीव पर है. कभी भी कीव पर भयानक हमला हो सकता है. इसे समझना मुश्किल नहीं है कि कीव पर पूरे प्लान के साथ अटैक की तैयारी है, और यही वजह है कि कीव में खलबली का दौर है. कुछ दिन पहले तक हंसता खेलता ये शहर युद्ध में भीषण तबाही झेल रहा है. अब चर्चा ये भी चल रही है कि क्या जेलेंस्की पद छोड़ दें तो पुतिम युद्ध रोक देंगे? इस भीषण ठंड और बर्फबारी के बीच आम लोगों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है. घरों के गर्म करने के इंतजाम नहीं हैं क्योंकि गैस की सप्लाई ठप है. कई शहरों में बिजली भी गुल है. देखें न्यूज बुलेटिन.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











