
Russia-Ukraine war: कीव में मौजूद हैं राष्ट्रपति जेलेंस्की, यूक्रेन सरकार का दावा
AajTak
रूस की मीडिया की ओर से दावा किया गया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव छोड़ दिया है और वे पोलैंड पहुंच गए हैं. इसके बाद देर शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि जेलेंस्की के पोलैंड जाने की खबरें निराधार हैं. जेलेंस्की कीव में ही बने हुए हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के कार्यालय की ओर से दावा किया गया है कि प्रेसिडेंट जेलेंस्की कीव में ही मौजूद हैं. वे यूक्रेन छोड़कर कही बाहर नहीं गए हैं. बता दें कि रूस की ओर से दावा किया गया था कि जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ दिया है और वे पोलैंड चले गए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











