
Russia Ukraine War: कीव में बरसे रूस के रॉकेट, हमले में यूक्रेन की एक्ट्रेस Oksana Shvets की मौत
AajTak
Oksana Shvets के निधन की खबर Young Theatre Community ने दी है. यहां Oksana ने लंबे समय तक काम किया था. थिएटर से जुड़ी Oksana Shvets कीव में हुए रॉकेट हमले में मारी गईं. थिएटर कम्युनिटी ने इस बात की खबर अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.
रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी निशान बन रहे हैं. यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गवां चुके हैं. यूक्रेन की एक्ट्रेस Oksana Shvets भी रूस के हमलों का शिकार हो गई हैं. खबर है कि 67 साल की थिएटर एक्ट्रेस Oksana Shvets का निधन रूस के कीव पर किए गए रॉकेट अटैक में हुआ है.
अटैक में मारी गईं एक्ट्रेस
Oksana Shvets के निधन की खबर Young Theatre Community ने दी है. यहां Oksana ने लंबे समय तक काम किया था. थिएटर से जुड़ी Oksana Shvets कीव में हुए रॉकेट हमले में मारी गईं. थिएटर कम्युनिटी ने इस बात की खबर अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.
उन्होंने बताया कि एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर रूस के रॉकेट हमले में Oksana Shvets की मौत हो गई है. आगे उन्होंने Oksana को श्रद्धांजलि दी और युद्ध पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर आए दुश्मन के लिए कोई माफी नहीं है.
The actress of the Young Theatre Oksana Shvets has been murdered in Kyiv during the war. pic.twitter.com/Rp3DcgSbge

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











