
Russia-Ukraine War: कीव छोड़कर जा रहे शख्स को रूसी सेना ने मारी गोली, देखें भयावह वीडियो
AajTak
जर्मन टीवी ने रूस के मनमानी का एक खौफनाक वीडियो जारी किया है. इसमें रूसी सैनिक एक नागरिक को गोली मारते दिख रहे हैं. इस शख्स ने अपने हाथ ऊपर कर रखे है. इसके बावजूद इसको गोली मार दी जाती है. ये शख्स अपनी कार से कीव छोड़कर जा रहा था लेकिन रूसी सैनिकों ने उसे गोली मार दी. रूस दावा करता रहा है कि वो नागरिकों को निशाना नहीं बना रहा है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











