
Russia-Ukraine War: कीव की ढाल बनकर खड़ा इरपिन शहर, रूसी हमलों से हुआ तबाह! देखें रिपोर्ट
AajTak
कीव तब तक महफूज है जब तक उसके करीबी शहरों पर रूस का कब्जा नहीं होता। इरपिन और ब्रोवरी जैसे करीबी शहरों में इस वक्त रूस से जंग जारी है. खबर है कि रूस कीव में दाखिल होने के बजाए लंबे समय तक उसकी घेराबंदी करने की रणनीति पर काम कर रहा है. कीव को तबाह करने के लिए रूस आगे बढ़ा तो उसके आगे कीव के पड़ोसी शहर ढाल बनकर खड़े हो गए. उनमें से एक है इरपिन जहां अब भी भीषण लड़ाई छिड़ी है. कीव की तरह ही रूस ने इरपिन को भी खंडहर में तब्दील कर दिया है. युद्ध से पहले इरपिन की आबादी करीब 65 हजार थी. जो रूसी हमले के बाद लगभग वीरान हो चुका है. अब यहां कोई बचा है तो वो हैं यूक्रेन के सैनिक और दूसरी तरफ इसकी घेराबंदी करने वाली रूसी फौज.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











