
Russia-Ukraine War: कितने दिन में होगी कीव की संपूर्ण घेराबंदी? वॉर जोन से श्वेता सिंह ने बताया
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध के 14 दिन हो चुके हैं. जबसे रूसी सेना यूक्रेन में दाखिल हुई है तभी से उसका मकसद है यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसना, उस पर कब्जा करना और ये जंग जीतना. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. कयास लगाए जा रहे थे कि ये जंग 3-4 दिनों में खत्म हो जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछले 5 दिनों से रूसी सेना का काफिला एक ही जगह पर रुका हुआ है. इधर कीव में रूसी सेना को रोकने और उससे लड़ने के लिए यूक्रेनियन आर्मी और स्थानीय नागरिक दोनों आ चुके हैं. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर रूसी सेना को इतना समय क्यों लग रहा है? वो पांच दिनों से एक ही जगह पर क्यों खड़ी है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











