
Russia Ukraine War का 110वां दिन, रूस के हमले जारी, देखें जंग के अपडेट्स
AajTak
रूसी सेना ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के शहर सिविएरोदोनेत्सक ( Sievierodonetsk) को देश के अन्य शहरों से जोड़ने वाले नदी के पुल को रूसी सेना ने उड़ा दिया. इसके साथ ही देश से निकलने वाले लोगों के लिए जो एकमात्र रास्ता था वो भी खत्म हो गया. यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को दी. यूक्रेन के पूर्वी इलाके डोनबास पर कब्जे के लिए सिविएरोदोनेत्सक जंग का मुख्य केंद्र बन गया था. 24 फरवरी से यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के बाद से शहर के अनेक हिस्सों के हालात खराब हो गए. इस क्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेन्सकी ने रात में जारी किए गए वीडियो संदेश में कहा, 'कब्जा करने वालों का मुख्य मकसद नहीं बदला है वे सिविएरोदोनेत्सक में दबाव बना रहे हैं, यहां भीषण युद्ध जारी है. रूसी सेना डोनबास में रिजर्व सैन्य बल को तैनात करने की कोशिश कर रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











