
Russia-Ukraine War: कार से मिसाइल टिकराई और जिंदा जल गए लोग! देखें खारकीव से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूस की सेना ने वॉर के दौरान यूक्रेन में भीषण तबाही मचाई है. कई शहर तबाह कर दिए हैं. यूक्रेन पर रूस ने हमला और तेज दिया है. जंग के 57वें दिन रूसी सेना मे खारकीव में मिसाइल से हमला किया. हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 19 लोग घायल हो गए. वहीं, यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि 22 अप्रैल को डोनबास में यूक्रेनी सेना ने करीब 50 रूसी उपकरण तबाह कर दिए. इसमें 9 टैंक, 3 आर्टिलरी सिस्टम, 18 यूनिट बख्तरबंद वाहन, एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 13 यूनिट व्हीकल और एक टैंकर आदि शामिल हैं. इसके साथ ही यूक्रेन ने कहा कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने डोनबास में 8 रूसी हमलों को असफल कर दिया. आजतक संवाददाता मौसमी सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











