
Russia Ukraine War: कब खत्म होगी यूक्रेन पर कब्जे के लिए छेड़ी गई रूस की जंग?
AajTak
Russia Ukraine War: इस वक्त पूरी दुनिया की यही चिंता है कि यूक्रेन पर कब्जे के लिए छेड़ी गई रूस की जंग कब खत्म होगी. आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए रूस को सख्त संदेश दिया है. पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की जड़ें हिलाने की कोशिश की है. बाइडेन ने कहा कि पुतिन को लगा था कि वो यूक्रेन को कुचलकर दुनिया को झुका देंगे लेकिन अपने आकलन में बुरी तरह गलत साबित हुए. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है. बाइडन ने साफ कर दिया कि अमेरिका युद्ध में अपनी सेना नहीं भेजेगा. देखिए एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












