
Russia-Ukraine War: इस स्टील प्लांट के अंदर हैं सैकड़ों लोग, रूस क्यों नहीं कर पा रहा कब्जा, जानें
AajTak
यूक्रेन को बर्बाद करने वाले रूस के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन को 72 दिन हो चुके हैं. रूस का पूरा ध्यान यूक्रेन के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से पर है. मारियूपोल इसमें काफी महत्वपूर्ण है. मारियूपोल पर कब्जे की लड़ाई अब सिमटकर अज़ोवस्टल स्टील प्लांट पर आ गई है. इस प्लांट के बाहर रूसी सैनिकों की घेराबंदी है. रूस के सैनिक प्लांट के अंदर जाने की हिम्मत अभी तक नहीं जुटा पाए हैं. इसका कारण है कि इस प्लांट के अंदर 6 अंडरग्राउंड बेसमेंट हैं. इस प्लांट में UN के बचाव अभियान के तहत राहत भी पहुंचाई गई है. आखिर क्यों रूस तमाम कोशिशों के बाद भी यहां कब्ज़ा नहीं कर पाया है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












