
Russia Ukraine war: इंसान तो इंसान, बेजुबान जानवरों को भी इस युद्ध ने नहीं बख्शा, 355 कुत्तों की मौत
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध ने सिर्फ इंसानों को नहीं मारा है बल्कि कई बेजुबान जानवर भी इसका शिकार हुए हैं. कई इलाकों में जख्मी जानवर सड़क पर इलाज का इंतजार कर रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को करीब डेढ़ महीना हो गया है. हर बीतते दिन के साथ अब इस युद्ध का और खौफनाक चेहरा सामने आ रहा है. बुका में मिली सामूहिक कब्रों ने तो दिल दहला ही दिया था, अब कीव के Borodyanka से सामने आई खबर ने भी परेशान कर दिया है.
Borodyanka में मौजूद एनिमल शेल्टर में 355 कुत्तों की मौत हो गई है. इन कुत्तों की मौत की वजह कोई मिसाइल या बम नहीं है बल्कि खाने और पानी की कमी है.
जानवरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्थान UAnimals ने बताया है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध ने इन बेजुबान जानवरों पर काफी प्रभाव डाला है. इन जानवरों के लिए खाने का इंतजाम करना अपने आप में बड़ी चुनौती बन गया है. इसी वजह से एनिमल शेल्टर में रहने के बावजूद 355 कुत्तों ने अपनी जान गंवा दी है. उस शेल्टर से सिर्फ 150 कुत्तों को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है.
युद्धभूमि से कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां पर या तो जानवर अनाथ हो चुके हैं या फिर वे बुरी तरह घायल दिखे हैं. कुछ लोग जरूर अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर किसी दूसरे देश चले गए हैं. कुछ जानवरों तो दूसरे देशों द्वारा शरण देने का भी काम किया गया है. लेकिन जैसी स्थिति जमीन पर बनी हुई है, उस वजह से अभी भी कई जानवर यूक्रेन में युद्ध के बीच में फंसे हुए हैं.
वैसे इतना सबकुछ होने के बावजूद भी यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में तबाही का वहीं मंजर देखने को मिल रहा है जो 10 दिन पहले था. रूस में अपने दावों के उलट रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है. अस्पताल पर भी बम गिर रहे हैं और स्कूलों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
यूक्रेन के Mykolaiv इलाके में रूसी सेना की तरफ से भारी बमबारी की गई है. यूक्रेन के मुताबिक इस हमले में अभी तक 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 46 घायल हैं. वहां की मेयर की माने तो रूस ने अस्पताल पर हमला किया, रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया और अनाथ आश्रम पर भी बम बरसाए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











