
Russia-Ukraine War: आपने देखा है पुतिन का न्यूक्लियर तहखाना? सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें
AajTak
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति से रूस को सस्पेंड कर दिया गया है. ये बहुत बड़ी बात है. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के साथ ऐसा हो सकता है. चिंता वाली बात ये है कि अमेरिका ने एटम बम के इस्तेमाल की प्रैक्टिस की है. रूस ने कहा था कि अगर युद्ध में यूक्रेन का साथ किसी यूरोपीय देश या बाहरी ताकत ने दिया और युद्ध रूस की जमीन पर पहुंचा तो रूस परमाणु बम मारने से नहीं हिचकेगा. रूस धमकी दे रहा है और अमेरिका ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इसके बीच कुछ सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आयी हैं जो दुनिया पर मंडरा रहे परमाणु बम संकट को और गहरा कर देती हैं. दावा यही हैं कि पुतिन के न्यूक्लियर तहखाने में इतने एटम बम मौजूद हैं कि पूरी दुनिया का सर्वनाश कर हो सकता है. देखें पुतिन के न्यूक्लियर तहखाने की तस्वीर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











