
Russia-Ukraine War: आक्रमण के बीच से... युद्ध की आंखों देखी!
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के युद्ध में आजतक वारियर्स लगातार जंग के मैदान में डटे रहे और यूक्रेन के हालातों से जुड़ी हर खबर आपतक पहुंचाते रहे. इस रिपोर्टिंग में जान का खतरा भी था. इस बीच 4 मार्च को श्वेता सिंह भी पोलैंड से यूक्रेन पहुंची. उन्होंने बताया कि कैसे जिस दिन वो युद्ध मैदान में पहुंची उस वक्त यूक्रेन को छोड़कर किसी सुरक्षित जाने वाले लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं. इस वीडियो में खुद आजतक वारियर श्वेता सिंह से जानें यूक्रेन का आंखों देखा हाल.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











