
Russia-Ukraine War: अमेरिका समेत 30 देश करेंगे यूक्रेन की मदद, बनाया एक्शन प्लान!
AajTak
जंग के महीने भर नाटो एक्शन में है. यूक्रेन के पास नाटो देश हुंकार भर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन रूस को सीधी चुनौती दे रहे हैं. यूक्रेन को हथियार भेजने पर मुहर लग गई. यूक्रेन को एंटी टैंक मिलेगा, घातक हथियार मिलेंगे, एयर डिफेंस सिस्टम तैनात होगा, जेलेंस्की की हर मांग मानी जाएगी. 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर पहली मिसाइल दागी. अब 31 दिन बाद बात परमाणु युद्ध तक पहुंच गई. रूस नाटो को जंग से दूर रहने के लिए चेता रहा था. अब नाटो एक्शन पर उतर आया तो खतरा विश्व युद्ध का मंडराने लगा. नाटो की इमरजेंसी मीटिंग में अमेरिका समेत दुनिया के 30 देशों ने एक्शन प्लान तैयार किया है. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











