Russia-Ukraine War: अमेरिका की शह पर यूक्रेन में जैविक हथियारों की रिसर्च? रूस का गंभीर आरोप
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस पिछले 16 दिनों से यूक्रेन पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है. और इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूक्रेन की राजधानी कीव है. कीव में रूस के लगातार हमले देखने को मिल रहे हैं. कीव को डर है कि कहीं जल्द ही वो भी अब एक खंडहर में तब्दील न हो जाए. बता दें कि कीव पर रूस की घेरबंदी सख्त हो रही है. रूस और यूक्रेन आमने सामने हैं. इस बीच अब रूस ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि अमेरिका की शह पर यूक्रेन में जैविक हथियारों की रिसर्च जारी है. इस दौरान कीव में आजतक की टीम डटी है. वहां मौजादी हालात क्या है. देखिए राजेश पवार की ये एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट और समझें कि जैविक हथियारों वाला सच क्या है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












