
Russia-Ukraine war: अब लवीव पर मिसाइलें बरसा रहा रूस, कैसे हैं यूक्रेनी शहरों के हालात? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग की आजतक पर मेगा कवरेज जारी है. हमारे संवाददाता कीव, लवीव और य़ूक्रेन-रूस के अलग-अलग शहरों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैँ. हर शहर के हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं. शहर खंडहर बन चुके हैं और लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं. जिस लवीव शहर पर कल रूस ने हमला बोला, वहां आजतक संवाददाता गौरव सावंत मौजूद थे. देखिये गौरव सावंत की लवीव से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











