
Russia-Ukraine War: 'अब यूक्रेन पर हमले बंद किए जाएं', आपात सत्र में UNGA की दो टूक
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन रूस के हमलों से थर्रा रहा है. इसी बीच सोमवार को UNGA ने स्पेशल सत्र बुलाया गया. इसमें कहा सभी पक्षों को लड़ाई रोकने के लिए कहा गया. साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि इस मसले का हल सिर्फ बातचीत से ही संभव है.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस अभी युद्ध लड़ रहे हैं. इसमें रूस लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. हालात काफी भयावह होते जा रहे हैं. इसमें बेगुनाहों की मौतें हो रही हैं. घर, मोहल्ले से लेकर शहर तबाह हो रहे हैं. रूसी सेना अब कीव की सड़कों पर उतर आई है. जंग के ऐसे हालातों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) की ओर से सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई गई. इसमें साफ शब्दों में कहा गया कि इस मसले पर सभी पक्ष तुरंत लड़ाई रोक दें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











