
Russia-Ukraine Update: रूस ने खोल दिए सेफ पैसेज, क्या यूक्रेन बना रहा मानव ढाल? एक्सपर्ट ने बताया
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को डोनेत्स्क के शहर मारियूपोल में सीजफायर किया था. इस दौरान ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया था. इसके जरिए वहां फंसे लोगों को निकाला गया. लेकिन, रूस ने अब दावा किया है कि उसने रविवार को दूसरे दिन भी मारियूपोल में युद्धविराम किया. सीजफायर में दिया गया सेफ पैसेजइससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस ने ह्यूमन कॉरिडोर खोलने के कीव की रिक्वेस्ट का तुरंत जवाब दिया. साथ ही सेफ पैसेज के लिए युद्धविराम की घोषणा की. लेकिन यूक्रेनी बलों ने एक बार फिर लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया. देखें इस पर एक्सपर्ट का क्या कहना है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











