
Russia-Ukraine Tension कैसे पहुंचा जंग के हालात तक, डिफेंस एक्सपर्ट से जानें
AajTak
रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है. रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है. यूक्रेन की हालत पस्त है. यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए. कई इमारतें धराशायी हो गयीं. लोग देश छोड़कर पड़ोसी मुल्कों में भाग रहे हैं. जो यूक्रेन में हैं वो जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह खोज रहे हैं. रूसी सेना यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है. बताया जा रहा है कि युद्ध अपने निर्णायक दौर में है और जल्द ही खत्म भी हो जायेगा. एक बड़ा सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव तो काफी पुराना है, अचानक इसने युद्ध का रूप कैसे ले लिया? सामरिक विशेषज्ञ निशिकांत ओझा से जानें इस सवाल का जवाब.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











