
Russia-Ukraine Talks: युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति, शरणार्थियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर से यूक्रेन का इंकार
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच की बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही. ये तीसरे दौर की वार्ता था. दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति नहीं बन पाई. हालांकि युद्ध में फंसे लोगों को सुरक्षित कॉरिडोर देने को लेकर चर्चा हुई. इस मुद्दे पर भी यूक्रेन ने रूस के उस प्रस्ताव को इनकार कर दिया जिसमें शरणार्थियों को रूस और बेलारूस जाने का रास्ता दिया गया था. अब अगली बातचीत 10 मार्च को हो सकती है. इस बार टर्की के किसी शहर में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी. इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएनल मैक्रो ने कहा है कि वो आज जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ युद्ध संकट को लेकर बात करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











