
Russia Ukraine talk: बेलारूस में यूक्रेन-रूस के बीच तीसरे दौर की बैठक, पीएम मोदी ने पुतिन से की ये अपील
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. यह 50 मिनट तक चली. इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता की स्थिति के बारे में जानकारी दी. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से अपील की, कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बातचीत करें.
रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं. इसी बीच दोनों देशों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत भी होनी है. रूस की मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन के साथ तीसरे दौर की बैठक के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस के लिए रवाना हुआ है. इससे पहले दोनों देशों के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है. दूसरे दौर की बातचीत में दोनों देशों ने मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमति जताई थी. तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत चाउसोलो ने बताया कि रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को बैठक होगी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











