
Russia-Ukraine Takrav: यूक्रेन के सुमी में गिरे 500 किलो के बम, खंडहर बना शहर
AajTak
सड़कों पर खड़े कबाड़ हुए टैंक, मिसाइलों के हमले से टूट चुकी इमारतें और वीरान पड़े रास्ते, पिछले एक हफ्ते में यूक्रेन की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. जहां एक हफ्ते पहले सिर्फ तनाव भरा माहौल था, वहां अब धमाकों की आवाजों को काटती लोगों की चीखें सुनाई पड़ रही हैं. लगातार हमलों, बमबारी और दहशतभरी तस्वीरें सामने आ रही हैं. रूस एक के बाद एक यूक्रेन के शहरों को तबाह कर रहा है. हाल ही में यूक्रेन के शहर सूमी में रातभर हवाई हमले किए गए, जिसके बाद खंडहर में तब्दील हो गया सूमी. ,हां 500 किलो के बम गिराए गए जिसके बाद, शहर के चारों ओर मलबा देखा गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में 18 नागरिकों की मौत हो गई है जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











