
Russia-Ukraine News Update: यूक्रेन में सड़कों पर जगह-जगह तैयार रखे बोतल बम, देखें
AajTak
यूक्रेन और रूस की जंग को 23 दिन बीत चुके हैं. आज शनिवार को युद्ध का 24वां दिन है. 24 फरवरी को रूस ने इस जंग का ऐलान किया था. शक्तिशाली रूस ने यूक्रेन के शहरों को तहस नहस कर डाला है. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले तेज करती जा रही है और इन हमलों के बीच रूसी सेना को रोकने के लिए कीव में बड़ी तैयारी है. आजतक लगातार इसकी ग्राउंड रिपोर्ट कवर कर रहा है. आजतक के सहयोगी राजेश पवार कीव में मौजूद हैं और कीव का हाल बता रहे हैं. देखें वॉर जोन से ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











