
Russia Ukraine News: इन तीन शर्तों के बदले यूक्रेन छोड़ेगा NATO मेंबरशिप का विचार... जेलेंस्की ने दिया सुलह का नया फॉर्मूला
AajTak
Russia Ukraine News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जंग के बीच सुलह का नया फॉर्मूला दिया है. उन्होंने पुतिन से मिलने पर भी जोर दिया.
Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन जंग के 26 दिन बीत चुके हैं लेकिन अबतक कोई परिणाम नहीं निकला है. सीधे शब्दों में कहें तो रूस अब तक यूक्रेन को झुकाने में कामयाब नहीं हुआ है. हालांकि, युद्ध की वजह से यूक्रेन का काफी नुकसान हुआ है, करीब 30 लाख लोगों को अपना घर-देश भी छोड़ना पड़ा है. इस सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सुलह का नया फॉर्मूला दिया है, जिसपर अब रूस का जवाब आने का इंतजार है.
वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अब सोमवार को NATO को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि यूक्रेन NATO में शामिल नहीं होगा, लेकिन उसके बदले रूस को तीन शर्तें माननी होंगी. बता दें कि व्लादिमीर पुतिन ने जब 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ कथित 'मिलिट्री एक्शन' की शुरुआत की थी तब इसके पीछे यूक्रेन की NATO को ज्वाइन करने की जिद मुख्य वजह बताई गई थी.
जेलेंस्की ने बताई तीन शर्तें
वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस संघर्ष विराम करेगा, रूसी सैनिकों को वापस रूस बुला लेगा और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी देगा तो वह NATO में शामिल होने का विचार त्याग देंगे.
यूक्रेनी टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि यह समझौता सबके लिए है. पश्चिम के लिए है, जिसको यह नहीं पता कि NATO के बारे में हमारे (यूक्रेन) के साथ क्या करना है. यूक्रेन के लिए है जो अपनी सुरक्षा की गारंटी चाहता है. रूस के लिए है जो नहीं चाहता कि NATO का आगे विस्तार हो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












