
Russia Ukraine crisis: यूक्रेन संकट पर रूस को अमेरिका की आखिरी चेतावनी! बाइडेन ने कहा- अब भी देरी नहीं हुई...
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अब भी इस मसले को टेबल पर बैठकर बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है. यूक्रेन ने कहा है कि रूस की सेना यूक्रेन की सेना को हमले के लिए उकसाने की कोशिश कर रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को चेतावनी दी है. बाइडेन ने कहा है कि विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है. अब भी देर नहीं हुई है. रूस अब भी कूटनीतिक तरीके से इस समस्या का हल चुन सकता है. अब भी टेबल पर बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











