
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन-मारियोपोल जाने वाली ट्रेन में फंसे लोग, कैसे बीती रात गौरव सावंत ने बताया
AajTak
Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन संकट ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है. एक तरफ जहां आसमान में मिसाइलें और सड़कों पर टैंक रह-रहकर धमाके कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इन धमाकों से कीव चुका है. यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूसी फौज काफी तेजी से बढ़ रही है. इस दौरान आज तक यूक्रेन की हर एक खबर आप तक पहुंचा रहा है. यूक्रेन के हालात कुछ ऐसे हैं कि लोगों को बम और धमाकों से बचाने के लिए वो ट्रेन में कैद हैं ताकी वो इससे किसी भी तरह बच सके. आजतक संवाददाता गौरव सावंत ने बताया कि किस तरह उन्होंने रात बितायी, ट्रेन में किस मुसीबतों का सामना करना पड़ा. इस वीडियो में देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











