
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन को लेकर रूस ने किया 'युद्धघोष', दुनिया कर रही कूटनीतिक मोर्चाबंदी
AajTak
Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन को लेकर दुनिया के देशों की जुबानें और तोपें दोस्त दुश्मन की पहचान करने लगी हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के अलगावादी असर वाले दो हिस्सों को अलग करके नए देश के तौर पर पहचान पेश कर दी है. पुतिन लगातार अड़े हुए हैं और यूक्रेन पर चोट के बाद यूएन से लेकर अमेरिका तक में हडकंप मच गया है. वहीं, अमेरिका ने नए हिस्से पर प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. अलग हए हिस्से में जश्न है तो रुसी सेना यहां अपने हिस्से से एंट्री कर चुकी है. यूएन में सभी देशों ने अपना पक्ष रखा है और भारत ने दो टूक कहा कि वो शांति से मसला सुलझाने के पक्ष में है. इसी पर देखिए ग्राउंड जीरो से आजतक की ये खास रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











