
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के साथ भारत का बड़ा व्यापार, जंग हुई तो इन चीजों पर पड़ेगा असर
AajTak
भारत का यूक्रेन के साथ ठीक-ठाक आपसी व्यापार है. भारत यूक्रेन को दवा और इलेक्ट्रिकल मशीनरी आदि बेचता है तो दूसरी ओर खाने के तेल से लेकर खाद और न्यूक्लियर रिएक्टर जैसी जरूरी चीजें खरीदता है. जंग शुरू होने पर यह आपसी व्यापार रुक सकता है, जिससे भारत की परेशानियां बढ़ सकती हैं.
Russia-Ukraine Conflict: पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर की निगाहें यूक्रेन-रूस बॉर्डर (Ukraine-Russia Border) पर लगी हुई हैं. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से दुनिया के ऊपर तीसरे विश्व युद्ध (3rd World War) का खतरा मंडरा रहा है. अब इस जंग का जोखिम सिर्फ पूर्वी यूरोप (Eastern Europe) तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अमेरिका (US) और भारत (India) तक इसकी आंच में झुलसने लगे हैं. दुनिया भर के शेयर बाजारों (Share Market) में चौतरफा बिकवाली का आलम है. इस तनाव से भारत की इकोनॉमी (Indian Economy) और ट्रेड को ठीक-ठाक नुकसान हो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











