
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन का दावा- रूस की शह पर विद्रोहियों ने गांव में दागे गोले, गोलीबारी भी की... बढ़ी टेंशन
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी तनाव बरकरार है. इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस समर्थित विद्रोहियों की तरफ से एक गोला उसके इलाके में दागा गया. इससे वहां तनाव और बढ़ गया है. हालांकि रूस ने इस घटना से इनकार किया है. एक राजनयिक सूत्र ने कहा कि यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन (OSCE) ने गुरुवार तड़के लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट पास गोलाबारी की घटनाओं को दर्ज किया था. OSCE ने आम तौर पर प्रत्येक दिन दर्जनों संघर्ष विराम उल्लंघनों की सूचना दी है, जिसमें गोलाबारी या झड़पें होती हैं.
यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थित बलों पर लुहान्स्क क्षेत्र के एक गांव में गोले दागने का आरोप लगाया, जिसमें कहा गया है कि गोला दागकर किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया है. यूक्रेन की ओर से आरोप लगाया गया कि गुरुवार को रूस समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी यूक्रेन में युद्धविराम रेखा के पार गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि गोलीबारी ऐसे समय में की गई, जब पश्चिमी देशों ने किसी भी दिन रूसी आक्रमण की संभावना की चेतावनी दी थी. हालांकि गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







