
Russia Ukraine Crisis: कीव में युद्ध की ट्रेनिंग ले रहा तमिलनाडु का छात्र, ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए यूक्रेन के ताजा हालात
AajTak
रूस संग यूक्रेन की बॉर्डर पर तनातनी के बीच यूक्रेन के अंदर सबकुछ सामान्य दिख रहा है. कॉलेजों में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं सड़कों पर लोग आम दिनों की तरह बाहर निकल रहे हैं. उधर, इंडियन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का एक छात्र साईं भी जॉर्जिया के नेशनल आर्मी ट्रेनिंग सेटर में युद्ध का प्रशिक्षण ले रहा है. साईं तमिलनाडु का रहने वाला है.
इंडियन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र साईं ने जॉर्जिया लीजन को ज्वाइन किया है. साईं यूक्रेन की राजधानी कीव में जॉर्जिया के नेशनल आर्मी सेंटर में युद्ध की ट्रेनिंग ले रहे हैं. तमिलनाड़ु के साईं ने इसी सप्ताह नेशनल आर्मी ट्रेनिंग सेंटर को ज्वाइन किया है. साईं का इरादा बॉर्डर पर लड़ने का है. साईं ने बताया कि वो एयरोस्पेस इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई कर रहे थे. अब एक लड़ाकू बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहा है लेकिन उसे डर है कि इसकी मंजूरी उसका परिवार नहीं देगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











