
Russia-Ukraine Conflict Live: थोड़ी देर में पुतिन का संबोधन, डोनबास को अलग देश की मान्यता का कर सकते हैं ऐलान
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पूर्वी यूक्रेन के डोनबास (Donbass) को अलग देश के रूप में मान्यता देने का ऐलान कर सकते हैं.
Ukraine-Russia Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है. पेंटागन ने भी रूस की ओर से आज यूक्रेन पर हमला किए जाने की आशंका जताई है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थोड़ी देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूर्वी यूक्रेन के डोनबास (Donbass) को अलग देश के रूप में मान्यता देने का ऐलान कर सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











