
Russia-Ukraine Conflict Impact On India: रूस और यूक्रेन में जंग हुई तो भारत को भी होगा बड़ा नुकसान! समझिए क्यों
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है क्योंकि रूस कच्चे तेल के उत्पादन में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति है और भारत कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है. इसके अलावा भारत के रूस और यूक्रेन के साथ व्यापारिक संबंध हैं. अगर युद्ध होता है तो इन दोनों देशों से होने वाले व्यापार पर बुरा असर पड़ना तय है. साल 2020 में भारत- यूक्रेन के बीच लगभग 20 हज़ार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ इसमें भारत ने यूक्रेन से करीब 15 हज़ार करोड़ रूपये का सामान मंगाया इसमें मुख्य रूप से खाने का तेल था, जिसकी कीमत लगभग 11 हज़ार करोड़ रूपये थी. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











