
Russia-Ukraine Conflict: 10 तस्वीरों में देखिए रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दस दिनों का हाल
AajTak
रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है. युद्ध के 10वें दिन यू्क्रेन में हालात ये हैं कि यहां कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. हालात काफी खराब हैं. G-7 देशों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर क्लस्टर बम बरसाए हैं, जो कि युद्ध अपराध है. कीव कूच कर रही रूस की सेना अपने रास्ते में आने वाली हर रुकावट का जवाब हवाई हमलों से दे रही है.यूक्रेन के कई शहरों में शनिवार की सुबह से ही रूसी सेना तबाही मचा रही है. ओडेसा, इरपिन से लेकर राजधानी कीव के पास स्थित मरखलेवका में रूसी सेना ने हमले किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











