
Russia-Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन विवाद की क्या है असली वजह, कैसे टल सकती है ये जंग?
AajTak
रूस दुनिया (Russia Ukraine latest news) का वो देश है जिसके पास सबसे ज़्यादा नेचुरल गैस का भंडार है. दूसरे नंबर पर ईरान और तीसरे नंबर पर कतर है. रूस की एक गैस कंपनी है, नाम है गैजप्रॉम. ये रूसी सरकार की कंपनी है. इस कंपनी के ज़रिए गैस और तेल से जो मुनाफा होता है वो रूस के सालाना बजट का करीब 40 फीसदी है. गैज़प्रॉम यूरोप में पाइपलाइन के ज़रिए सीधे गैस पहुंचाता है. यूरोप इस कंपनी का एक बड़ा बाज़ार है.
पूरे यूरोप में अमेरिका और यूक्रेन के बीच बढ़े तनाव का असर साफ देखा जा रहा है. अमेरिका को लगता है कि रूस फरवरी में यूक्रेन पर हमला करने जा रहा है. करीब एक लाख रूसी सैनिक पिछले एक हफ्ते से यूक्रेन की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. अमेरिकी मिलिट्री एक्सपर्ट की मानें तो रूस सर्द मौसम को देखते हुए यूक्रेन के इर्द-गिर्द बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहा है. ताकि हैवी जंगी सामान तब वो आसानी से पहुंचा सके. तो क्या अमेरिका की आशंका सही है? क्या फरवरी में रूस यूक्रेन पर हमला करेगा? क्या रूस और यूक्रेन के बीच संभावित जंग रुक सकती है? अगर हां तो कैसे? आज आपको बताते हैं कि इस संभावित जंग की असली वजह क्या है और ये जंग किस तरह टल सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












