
Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच क्यों मचा बवाल? जानें हर सवाल का जबाव
AajTak
Russia-Ukraine Conflict- रूस ने यूक्रेन के साथ जारी विवाद के बीच क्रीमिया में सैन्य अभ्यास समाप्त करने की घोषणा कर दी है. इससे पहले 15 फरवरी को भी ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि रूस, यूक्रेन के पास तैनात कुछ सेनाओं को उनके ठिकानों पर वापस भेज रहा है. रूस, हमले की बात से भी लगातार इनकार कर रहा है. लेकिन पश्चिमी देशों को रूस के इन दावों पर यूक्रेन को अब भी यकीन नहीं है. उन्हें चिंता है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर देगा. लेकिन दोनों देशों के बीच आखिर विवाद की वजह क्या है? क्या है रूस और यूक्रेन का विवाद? देखिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











