Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन से कितना दूर है रूस के हमले का खतरा, सैटेलाइट तस्वीरों से जानें
AajTak
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन पर हमला करने का पूरा मूड बना चुके रूस ने दूनिया को अपनी शक्ति का अहसास करवाया है. रुस और यूक्रेन में तनाव से दुनिया इस वक्त बेहद सहमी हुई है और आजतक सीधे यूक्रेन की राजधानी से कीव से हर जानकारी आप तक पहुंचा रहा है. यूक्रेन बॉर्डर पर पिछले 48 घंटे में हालात तेजी से बदले हैं और बम धमाकों की कम से कम तीन घटनाएं हुई हैं. जिन्हें अमेरिका ने रूस के False Flag Operation का हिस्सा बताया है. जो यूक्रेन बॉर्डर पर एक्टिव हो चुका है, जिसका असर यूक्रेन में अब साफ दिखने लगा है. रूस-यूक्रेन तनाव पर देखिये ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











