
Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस संकट में कौन देश किसके साथ खड़ा है?
AajTak
Russia-Ukraine Conflict: रूस ने यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देकर माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है. अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश कह रहे हैं कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर रूस का 'पूरा हमला' शुरू हो सकता है. ऐसे में विश्व के सभी बड़े देशों पर दबाव है कि वो एक पक्ष का चुनाव करें.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता दे दी है जिसके बाद से यूक्रेन-रूस तनाव गहरा गया है. रूस ने यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ लाख से अधिक सैनिकों की तैनाती कर रखी है जिसे लेकर पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हो सकता है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










