
Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस में छिड़ने वाली है जंग, कैसे हैं कीव में हालात? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
रूस और यूक्रेन को लेकर दुनिया के देशों की जुबानें और तोपें दोस्त दुश्मन की पहचान करने लगी हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के अलगावादी असर वाले दो हिस्सों को अलग करके नए देश के तौर पर पहचान पेश कर दी है. पुतिन लगातार अडे हुए हैं और यूक्रेन पर चोट के बाद यूएन से लेकर अमेरिका तक में हडकंप मच गया है. अमेरिका ने नए हिस्से पर प्रतिबंध लागू कर दिए हैं तो यूएन ने अहम बैठक में रुस के कदम को संप्रभुता पर चोट करार देकर नाराजगी जाहिर की है. इस बीच आपको यूक्रेन के कीव शहर लिए चलते हैं, जहां युद्ध के मंडराते बादलों के बीच हमारे संवाददाता गौरव सावंत मोर्चे पर डटे हैं. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











