
Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन पर रूस-अमेरिका आमने-सामने, क्या हो जाएगा विश्व युद्ध?
AajTak
Russia और Ukraine के बीच तनाव जारी है. दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. Ukraine सीमा पर Russia ने 1 लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं. America समेत कई देशों ने आशंका जताई है कि Russia Ukraine पर हमला कर सकता है. America ने अपने नागरिकों को Ukraine छोड़ने को कह दिया है. America Ukraine के कीव में मौजूद अपने दूतावास खाली करवा रहा है. Russia और Ukraine के बीच पनपे इस तनाव ने दुनिया की वैश्विक शक्तियों के बीच जंग होने के खतरे को बढ़ा दिया है. America पहले ही संभावित युद्ध को लेकर रूस को चेतावनी दे चुका है. Britain और Canada ने भी Ukraine को सैन्य मदद और युद्ध सामान मुहैया कराना शुरू कर दिया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











