Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन को बांटकर रूस ने किया बड़ा प्रहार, समझिए क्या है पुतिन का प्लान
AajTak
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के अलगावादी असर वाले दो हिस्सों को अलग करके नए देश के तौर पर पहचान पेश कर दी है. पुतिन लगातार अड़े हुए हैं और यूक्रेन पर चोट के बाद यूएन से लेकर अमेरिका तक में हडकंप मच गया है. अमेरिका ने नए हिस्से पर प्रतिबंध लागू कर दिए हैं तो यूएन ने अहम बैठक में रुस के कदम को संप्रभुता पर चोट करार देकर नाराजगी जाहिर की है. इस बीच नेटो से लेकर यूरोपियन यूनियन और रुस के बीच तनातनी चरम पर है. अलग हए हिस्से में जश्न है तो रुसी सेना यहां अपने हिस्से से एंट्री कर चुकी है. यूएन में सभी देशों ने अपना पक्ष रखा है और भारत ने दो टूक कहा कि वो शांति से मसला सुलझाने के पक्ष में है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











