Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन के लुहान्स्क और डोनेटस्क को रूस ने घोषित किया आजाद मुल्क
AajTak
युद्ध का बिगुल बज गया है, काउंटडाउन शुरू हो गया और हलचल बढ़ गई है. रूसी सेना एक्शन में आ गई है और पूर्वी यूक्रेन के उन इलाकों में घुस आई जहां रूसी अलगवादियों का कब्जा है. रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो शहरों लुहान्स्क और डोनेटस्क को आजाद मुल्क घोषित कर जंग का बटन दबा दिया. दुनिया देखती रही और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक एलान कर हैरान कर दिया. पुतिन के एतिहासिक एलान के साथ ही रूसी सेना डोनेटस्क की सड़कों पर मंडराने लगी. रात के अंधेरे में रूसी टैंक और सेना की गाड़ियों को शहर में चक्कर लगाते देखा गया. रूस का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए रूसी सेना डोनेटस्क में दाखिल हुई है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











