
Russia-Ukraine Conflict: क्या यूक्रेन संकट तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है? जानिए कैसे शुरू हुआ था पहला और दूसरा World War
AajTak
Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी बढ़ रहा है. ब्रिटेन का कहना है कि रूस दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी जंग की तैयारी कर रहा है.
Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. रूस के 1.5 लाख से ज्यादा सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास तैनात हैं. अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने चिंता जताई है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. रूस और यूक्रेन के बीच जंग के हालात बनने से तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) का खतरा भी खड़ा हो सकता है. वो इसलिए क्योंकि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पहले ही कह चुके हैं कि रूस दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी जंग की तैयारी कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











