
Russia Ukraine Battle: चौतरफा घेराबंदी के बावजूद जेलेंस्की का माइंडगेम कैसे रहा कारगर साबित?
AajTak
चौदह दिन से जारी जंग में यूक्रेन रूस के खिलाफ डटा हुआ है. रूस लगाता यूक्रेन के शहरों को तबाह करता आगे बढ़ रहा है, लेकिन यूक्रेन के हौंसले अब भी पस्त नहीं हुए हैं. जेलेंस्की हालांकि शुरुआती दौर में टूटे मनोबल के साथ अपने वीडियो जारी करते नजर आए थे. लेकिन जैसे जैसे ये युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे हमले और प्रचंड होते जा रहे हैं. जेलेंस्की निरंतर वीडियो जारी कर यूक्रेन के लोगों का मनोबल बढ़ाते नजर आए हैं. नाटो से मदद मांगने और कोई सहायता ना मिलने के बावजूद जेलेंस्की के माइंड गेम की हर ओर तारीफ हो रही हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











